मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- नगर पालिका की होने जा रही बोर्ड बैठक को लेकर एजेंडा तैयार हो गया है। दीपावली से पहले पालिका के सभागार में बोर्ड बैठक हो सकती है। एजेंडे पर चेयरपर्सन और ईओ के हस्ताक्षर हो चुके है। अब बोर्ड बैठक के लिए तिथि निर्धारित करने को लेकर मंथन चल रहा है। सूत्रों की माने तो अगामी 13 अक्टूबर को बोर्ड बैठक हो सकती है। नगर पालिका की बोर्ड बैठक का एजेंडा तैयार करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों से प्रस्ताव मांगे गए है। सबसे पहले जलकल विभाग से प्रस्ताव आए है। अन्य विभागों से प्रस्ताव न होने पर पिछले दिनों ईओ ने कडी नाराजगी जताते हुए एजेंडा लिपिक को सख्त आदेश दिए थे। ईओ की नाराजगी के बाद निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मार्ग प्रकाश विभाग आदि से प्रस्ताव तैयार कर एजेंडे में रखे गए है। शहर के विकास के साथ-साथ एजेंडे में अन्य महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.