टिहरी, मई 16 -- नगर पालिका चंबा की बैठक में वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट पारित किया गया। जिसमें पालिका ने समस्त स्रोतों, निधियों एवं अनुदानों से करीब 13 करोड़ 24 लाख की आय एवं इसके सापेक्ष करीब 13 करोड़ 21 लाख प्रस्तावित व्यय अनुमान का बजट पेश किया। पालिका सभागार कक्ष में पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला की अध्यक्षता में बजट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन ईओ प्रशांत चौधरी ने किया। सबसे पहले पालिका ने गत वर्ष के अवशेष को रखा। इसके बाद बोर्ड फंड, अनुदानों, गृह कर, पार्किंग शुल्क से प्राप्त राशि को रखा गया। वर्ष 2025-26 की प्रस्तावित आय और प्रस्तावित व्यय राशि का बजट पेश किया। इसमें 13 करोड़, 24 लाख 15 हजार की आय रखी गई। जबकि 13 करोड 21 लाख, 54 हजार का प्रस्तावित व्यय अनुमान का बजट पेश किया गया। बैठक में सभासदों ने नगर क्षेत्र में निर्माण एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.