बदायूं, नवम्बर 10 -- बदायूं, संवाददाता। नगर पालिका की संपत्तियों पर लगातार कब्जा होता जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से आवंटित दुकानों पर अधिकारियों-कर्मचारियों का या तो गौर नहीं है या फिर मिलकर सांठगांठ से खेल करा रहे हैं। दर्जनों दुकानें शहर में ऐसी हैं जिनको आंवटित हुईं थी वह स्वर्ग सिधार चुके हैं और दुकानों पर दूसरों का कब्जा है। वहीं कुछ दुकानें ऐसी हैं नगर पालिका से आवंटित करा ली हैं और लोगों को किराया पर उठा दी हैं। नगर पालिका वार्ड नंबर 11 के सभासद मनोज कश्यप ने ईओ को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा कि शहर में नगर पालिका की संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा हो रहा है। नगर पालिका की आराजी संख्या 344 व 357 अंगूरी देवी पत्नवी शिवचरन के नाम की पथिक चौक पर है। इसी नाम से नगर पालिका में किरायेदारी दर्ज है। जिनकी मृत्यु कई वर्ष पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.