प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- नो वेंडिंग जोन में मनमानी पर सज रहीं दुकानों को हटवाने पहुंची पालिका की टीम को देख बुधवार को कई दुकानदारों ने हंगामा किया। सड़क पर सब्जी को फेंकने के बाद हंगामा कर पालिका की टीम पर तोड़फोड़ का आरोप मढ़ दिया। शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या पर डीएम ने नाराजगी जताई है। नो वेडिंग जोन में दुकाने लगाने पर रोक लगने के बाद मनमानी बंद नहीं होने से पालिका का सिरदर्द बढ़ गया है। आंबेडकर चौराहे से टंडन पार्क तक सड़क के दोनों किनारे पर फुटपाथ की दुकाने लगाने पर प्रतिबंध है। कई दिनों से इसी रोड पर करीब दौ सौ मीटर तक दुकाने लगने से जाम की समस्या से राहगीरों को परेशानी हो रही है। दो साल पहले ऐसे दुकानदारों को सगरा के पास सिटी रोड पर दुकाने नगर पालिका ने मुहैया कराई है, बावजूद इसके मनमानी कर सिविल लाइंस में नो वेंडिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.