विकासनगर, अक्टूबर 14 -- विकासनगर में नगर पालिका ने मंगलवार को अवैध ठेलियों के खिलाफ अभियान चलाया। हालांकि, टीम के पहुंचने की भनक लगते ही अधिकांश अवैध ठेली संचालक गायब हो गए। इस दौरान टीम ने छह ठेली संचालकों का चालान कर 2200 रुपये का जुर्माना वसूला। विकासनगर नगर पालिका ने शहर में 120 संचालकों को ठेलियों का लाइसेंस जारी किया है, लेकिन वर्तमान में बाजार में चार सौ के करीब ठेलियां संचालित हो रही हैं। सड़क किनारे खड़ी इन ठेलियों की वजह से विकासनगर में दिनभर जाम लगता है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार नगर पालिका के कर्मचारी इन ठेलियों को हटा चुके हैं, लेकिन फिर से ये सड़कों पर खड़ी कर दी जाती हैं। वर्तमान में त्योहारी सीजन में वैसे ही बाजार में भीड़ है। दूसरी तरफ इन अवैध ठेलियों के कारण व्यवस्था और बिगड़ रही है। सोमवार को व्यापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.