विकासनगर, जनवरी 5 -- नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 19 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर व्यापार मंडल एवं स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक से अपील की है। सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं विधायक को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि नगर क्षेत्र में सेंट जेम्स चर्च के नाम 116 बीघा भूमि दर्ज है, लेकिन इसी भूमि की आड़ में नगर पालिका की लगभग 19 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से इस भूमि पर कब्जा बना हुआ है, जबकि इसे कब्जा मुक्त कराने के लिए अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए। पदाधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में भूमि की कमी के कारण पार्किंग की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में कोई सार्वजनिक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.