बिजनौर, अप्रैल 18 -- पालिका बोर्ड की बैठक में वित्तीय 2025-26 का आर्थिक बजट आम सहमति से पारित किया गया। बजट के तहत 27 करोड़ 70 लाख 28 हजार 600 रूपए की आय के विपरीत 27 करोड़ 65 लाख 45 हजार रूपए व्यय का प्रावधान किया गया। बैठक में पालिका की खाली भूमि पर दुकानें तथा युवाओं के लिए खेल का मैदान बनाए जाने सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मंथन किया गया। तमाम मुद्दों पर मंथन तथा आपसी विचार-विमर्श के बाद बैठक में हैंडपंप, वाटर कूलर, पाइप लाइनों की लीकेज, मरम्मत और विस्तार, सड़कों के निर्माण, नालियों के क्षतिग्रस्त चैनल, स्लेब और नालियों की मरम्मत तथा स्ट्रीट लाइटें लगवाने, दो स्वागत द्वारों का निर्माण कराने सहित नगर पालिका के सीमा विस्तार सम्बन्धी प्रस्ताव पारित किए गए। सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गरीब और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.