शामली, दिसम्बर 18 -- नगरपालिका का नाला ओवरफ्लो होने से किसानों की दर्जनों बीघा फसलें जलमग्न हो गई। किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी मेहरदीन, राजेंद्र कुमार, नरेश, रणबीर सैनी आदि ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा है। बताया है कि उनका खेत मोहल्ला गुलशन नगर के पास स्थित है। जहां से नगरपालिका द्वारा नगर की आबादी की निकासी का गंदा पानी झाड़खेड़ी रोड पर स्थित नाले में जाता है। लेकिन, नाले की निकासी नहीं होने के कारण ओवरफ्लो हो गया है, जिस कारण दर्जनों बीघा फसलें जलमग्न हो गई है। किसानों ने बताया कि उनके परिवार खेती पर निर्भर है और फसलें जलमग्न होने के कारण परिवार की चिंता सता रही है। आरोप है कि नगरपालिका प्रशासन अवगत कराने के बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिस कारण किसान परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.