नैनीताल, दिसम्बर 6 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका नैनीताल की बोर्ड बैठक शनिवार को चर्चाओं में रही। शहर से दूर पंगोट क्षेत्र में हुई बोर्ड बैठक में सभी 45 अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। इस दौरान 59 करोड़ की आय और 50 करोड़ के व्यय का पुनरीक्षित बजट का प्रस्ताव भी पारित किया गया। करीब नौ करोड़ के लाभ अनुमान लगाया गया। वहीं, 14 करोड़ की देनदारी को लेकर पालिका का दावा है कि मार्च 2026 तक देनदारी चुका ली जाएगी। पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में अधिशाषी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि बोर्ड बैठक में तय किया गया है कि प्रत्येक वार्ड में आठ-आठ लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। जिसमें पांच लाख का कार्य पालिका और तीन-तीन लाख का कार्य विधायक निधि से कराया जाएगा। इस दौरान सभासद भगवत रावत, गजाला कमाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.