सहारनपुर, मार्च 25 -- नकुड़। अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंचे पालिका कर्मियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के विरूद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि मौके से पकड़े एक अन्य का शांति भंग में चालान किया है। रविवार को नगर के मोहल्ला चौधरीयान स्थित सरकारी भूमि पर इकरारनामा के आधार पर अवैध कब्जे की सूचना पर नगरपालिका के वरिष्ठ लिपिक सुरेश कुमार अन्य पालिका कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। वरिष्ठ लिपिक ने अवैध कब्जे का विरोध करने पर सरकारी कागजात फाड़ने, मारपीट व गाली गलौच करने तथा कर्मचारियों को जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए देर शाम कोतवाली में तहरीर दी थी। घटना की सूचना मिलने पर पालिका चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में सभासदों व पालिका कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.