बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- डिबाई नगर क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही में पालिका कर्मचारियों ने अतिक्रमणकारियों से 18000 रुपए जुर्माना वसूल किया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन दिवसीय अभियान के तहत नगर पालिका की टीम ने पैठ बाजार, महादेव चौराहे से कर्णवास चुंगी, एसबीआई वाली गली और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी व्यापारियों को व्यक्तिगत रूप से समझाया और मौके से अतिक्रमण हटाया गया । शुक्रवार से प्रति दिन अभियान चला कर अतिक्रमण करने वाले 28 लोगों से कुल 18000 रुपये का जुर्माना किया जा चुका है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...