कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- पुलिस की पिटाई से घायल कोखराज थाना क्षेत्र के चिटकहना गांव निवासी पीड़ितों से शनिवार को मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने मुलाकात की। उन्होंने आर्थिक सहायता देने के साथ एसपी से बातचीत कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए कहा। चिटकहना निवासी बड़कू सरोज व राजकुमार सरोज का आरोप है कि उनको पिछले दिनों चौकी पुलिस ने बेरहमी से पीटा था। शनिवार को मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी पीड़ितों के घर पहुंचे। उनका हाल जाना और आर्थिक मदद की। एसपी बृजेश श्रीवास्तव से फोन पर बातचीत की। इस दौरान कहा कि पिटाई के आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है। तानाशही के लिए नहीं है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष चरवा जय नारायण पासी, निरंजन चौधरी, हरिश्चंद्र पाल, राहुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.