हाथरस, जनवरी 3 -- हाथरस। नगर पालिका में तैनात लिपिक से नगर पालिका अध्यक्ष ने उनकी नियुक्ति पत्र की प्रति मांग की है। वरिष्ठ लिपिक से पिछले काफी समय से उनसे नियुक्ति पत्र की प्रति मांगी जा रही थी, लेकिन अब तक पारिवारिक कारणों से वे प्रति उपलब्ध नहीं करा सके हैं। गुरुवार को वरिष्ठ लिपिक को नगर पालिका अध्यक्ष ने अब तीन दिन का समय दिया है। इससे पहले पालिका अध्यक्ष 29 सितंबर को भी इस संबंध में पत्र जारी किया गया था, लेकिन अलग-अलग कारण बता कर उन्होंने पत्र उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद 07 नवंबर को भी पत्र जारी कर प्रति मांगी गई। नियुक्ति पत्र उपलब्ध न करा पाने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने इसे खेदजनक व आपत्तिजनक माना है। इसलिए आदेश जारी कर तीन दिन का समय दिया गया है। प्रति उपलब्ध न कराने पर उन्होंने लिपिक को विभागीय कार्यवाही की चेतावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.