मुरादाबाद, मार्च 6 -- भाजपाइयों ने मंडल आयुक्त से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ अनियमितता बरतने की शिकायत की थी। मंडल आयुक्त ने 6 मार्च को अपने कार्यालय में शिकायतकर्ताओं को तलब कर शिकायतों से संबंधित सबूत मांगे थे। भाजपाइयों ने मंडल आयुक्त कार्यालय पहुंचकर सबूत पेश किया। इसके बाद मंडलायुक्त ने जांच के लिए समिति गठित कर दी है। पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार चौहान शिवेंद्र गुप्ता और पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रहे पवन पुष्पद ने मंडल आयुक्त को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि पालिका प्रशासन और अध्यक्ष के स्तर से नगर पालिका की जेसीबी का दुरुपयोग किया जा रहा है और संविदा कर्मियों की संख्या 52 के विपरीत 92 दर्शाकर पैसा हड़पा जा रहा है। और भी कई शिकायत की गई थी। मंडल आयुक्त ने शिकायतों की जांच के लिए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.