रिषिकेष, मार्च 25 -- नगर पालिका डोईवाला के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने वार्ड एक का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सुना और जल्द समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया। मंगलवार को नगर पालिका डोईवाला के वार्ड एक का नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने निरीक्षण किया। उन्होंने जनता के बीच जाकर समस्याएं जानी। क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष को बिजली, पानी, सड़क आदि की समस्याओं से अवगत कराया। बद्री केदार समिति की पूर्व सदस्य चंद्रकला ध्यानी ने कहा कि वार्ड में कुछ सड़कें जर्जर हो चुकी है। कई जगहों पर पेयजल लाइन लीकेज होने की वजह से पेयजल समस्या है। उन्होंने वार्ड की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जन सेवा मेरे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता की स...