हरिद्वार, नवम्बर 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने गुरुवार को वार्ड 13 नवोदय नगर की शिवालिक गंगा विहार कालोनी, ज्ञान लोक कॉलोनी, श्रीदेव सुमन पार्क, केशव नगर कॉलोनी में सड़कों और नालियों का उदघाटन किया। बताया कि हमारा लक्ष्य हर गली, हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाना है। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने कहा भाजपा सरकार की नीति ही सेवा और विकास है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आज देशभर के नगरों का कायाकल्प हो रहा है। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि नगर विकास तभी संभव है। जब स्थानीय निकाय सक्रियता और ईमानदारी से जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...