लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने अनूप गुप्ता के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। फल वितरण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से मरीजों के हाल-चाल लिए और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कुम्भी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद स्वर्णकार, नगर महामंत्री राजेश राठौर, मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, सीजीएन पीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ...