चम्पावत, जून 12 -- चम्पावत। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने नागनाथ वार्ड में रोड सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। गुरुवार को पालिकाध्यक्ष ने वार्ड में टूटे रास्तों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शीघ्र क्षतिग्रस्त सड़कों को सुधारने का आश्वासन दिया। नागरिकों और महिलाओं ने वार्ड की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सभासद सूरज प्रहरी, सनी वर्मा और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.