नैनीताल, मार्च 23 -- भवाली। पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार ने रविवार को दुगई स्टेट वार्ड में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने उन्हें पानी, मोटर मार्ग, नाली आदि समस्याएं बताईं। पालिकाध्यक्ष ने सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सभासद विनोद तिवारी, मनोज तिवारी, कुंदन कंडारी, सुरेश तिवारी, जगदीश तिवारी, गणेश पांडे, रमेश भट्ट, गोविंद भट्ट, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.