नैनीताल, फरवरी 9 -- नैनीताल। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने सोमवार को डीएसए पार्किंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ के नाम पर निशुल्क खड़ी गाड़ियों को देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही करीब एक दर्जन वाहनों की शुल्क पर्चियां कटवाईं। डॉ. खेतवाल ने स्पष्ट किया कि बार-बार निर्देश के बावजूद नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर अधीक्षक को निर्देशित किया कि डीएसए और अशोक पार्किंग में स्टाफ के नाम पर कोई भी वाहन मुफ्त पार्क न हो। पार्किंग प्रभारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में बिना शुल्क गाड़ी खड़ी पाई गई, तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.