चम्पावत, मार्च 21 -- चम्पावत, संवाददाता। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कनलगांव वार्ड में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। नागरिकों ने बिजली, पानी, पथ प्रकाश और सीवरेज संबंधी तमाम समस्याएं उठाई। पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। चम्पावत की पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कनलगांव में चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित पालिका बोर्ड की ओर से नगर के विकास के लिए पहले दिन से ही सभी वार्डों में जाकर नागरिकों की समस्याएं सुनने के साथ उनके सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। नागरिकों को सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही सभी लोगों को साथ लेकर नगर में विकास की योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में साफ सफाई की सुविधा को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने तमाम समस्याएं उठाई। पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.