मथुरा, फरवरी 18 -- कोसीकलां, प्राचीन रत्नाकर सरोवर के सौंदर्यीकरण को लेकर भाजपा एवं रामलीला संस्थान के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। पालिकाध्यक्ष ने सामाजिक सहयोग से शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने ज्ञापन में कहा कि रत्नाकर सरोवर नंदबाबा कालीन कुंड है, इसके चारों ओर कई मंदिर हैं। मान्यता है इसे राधारानी की सखियों ने दूध अर्पण से प्रकट किया था। यह ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में है। यहां श्रद्धालु आचमन करते हैं। रामलीला संस्थान की श्रीराम-भरत मिलाप एवं लंका दहन लीला भी इसी कुंड में होती है। फिलहाल सरोवर का जल दूषित है, घाटों की जर्जर सीढ़ियों से श्रद्धालुओं को खतरा रहता है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में एक करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है, इससे जल निकासी व...