चम्पावत, दिसम्बर 19 -- लोहाघाट। सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति मिलने पर पिथौरागढ़ मार्ग के व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा स्वागत किया। इस दौरान सभी ने सीएम धामी का आभार जताया। व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से लोहाघाट में पेयजल संकट बना हुआ है। सरयू लिफ्ट योजना इस समस्या का स्थायी समाधान होगी। यहां दीपक नाथ गोस्वामी, पंकज ढेक, विवेक ओली, रविंद्र देव, सोनू मुरारी, प्रमोद महर, पप्पू पाटनी और हेम जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...