रुद्रपुर, दिसम्बर 10 -- सितारगंज। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने बुधवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 10 वर्ष पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को नियमितीकरण की मांग की। उन्होंने 4 दिसंबर 2018 से 10 वर्ष पूर्व कर्मचारियों को नियमीकरण के आदेश हर्ष जताते हुए 2025 तक 10 वर्ष पूर्ण कार्य करने वालों को भी नियमितीकरण की मांग की है। कहा कि 4 दिसम्बर 2018 तक 10 वर्ष पूर्व होने पर नियमितीकरण करने का आदेश जारी किया गया है। कर्मचारियों ने सरकार से 2025 तक 10 वर्ष कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी नियमितीकरण करने की मांग की है। यहां देवभूमि उत्तराखंड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय वाल्मीकि, अविनाश वाल्मीकि सुखलाल, रोहित, उषा, कमल, विजय, बॉबी भारती मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.