बरेली, जनवरी 14 -- बरेली। भयंकर पाले से शहर ठिठुर गया है। बर्फीली हवाओं के चलते रात में तापमान इस सीजन में न्यूनतम स्तर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बीते 10 साल में यह दूसरी सबसे ठंडी रात रही। देर रात घना कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह मौसम साफ हुआ और धूप निकली जिससे ठंड से थोड़ा राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 48 घंटे तक तापमान में खास बदलाव नहीं होने, शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से थोड़ा राहत मिल सकती है। बीते दो दिनों से शहर पाले की चपेट में है। खासकर रात में पारा तेजी से गिर रहा है जिससे सर्दी-गलन बढ़ रही है। देर रात कोहरे की घनी चादर छाई रही। लोग सर्दी से कांपते रहे। रात में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो इस सीजन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.