कन्नौज, जनवरी 10 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट के साथ ही पाला पड़ने से आलू की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव दिखाई पड़ने लगा है। आलू में झुलसा व अन्य रोग अपने से किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं। झुलसा से बचाव के लिए किसानों ने कीट नाशक दवाओं का स्प्रे शुरू कर दिया है। इससे बाजारों में कीटनाशक की मांग बढ़ गई है। कुछ दिनों से सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में अचानक गिरावट आने और मौसम में नमी के कारण खास कर आलू की फसल में झुलसा व अन्य रोग पनपन लगे हैं। इस कारण किसान परेशान है। किसानों ने बताया कि झुलसा के साथ ही आलू की फसल में तना पीला होने के साथ ही सूखने लगता है। झुलसा का प्रकोप बढ़ते देख किसान खेतों में कीट नाशक दवाओं का स्प्रे करने में जुट गए हैं। कीट नाशक विक्रेता नीरज कुमार पटेल ने बताया की मौस...