बेगुसराय, जनवरी 10 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। सर्दी बढ़ने के साथ ही आलू की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। कई दिनों से लगातार कोहरा और गलन के चलते आलू की फसल में झुलसा रोग शुरू हो गया है। ऐसे में किसानों को बड़ा नुकसान होने का डर सता रहा है। वहीं, अभी दूर-दूर तक मौसम साफ होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए आलू एक प्रमुख फसल है। इस बार किसानों ने काफी मात्रा में आलू की खेती की है। आलू की कीमत सही रहने के चलते किसानों को इस फसल के फायदे की उम्मीद है लेकिन मौसम की मार से अब आलू की फसल में उन्हें नुकसान होने की आशंका सताने लगी है। दरअसल लगातार कई दिनों से ठंड पड़ रहा है लेकिन उससे भी ज्यादा पाला गिरने से समस्या खड़ी हो गई है। कुम्हारसो के किसान शंभू सिंह बताते हैं कि ऐसे में पाला गिरने से आलू की फसल में झुलसा रोग शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.