झांसी, जनवरी 1 -- फसल की वृद्धि रुकी लगे तो उचित दवाओं का करें छिड़काव विशेषज्ञों ने की रायशुमारी जारी, खास ख्याल से होगी सुरक्षित फसल झांसी,संवाददाता मटर की खेती करने वाले किसानों को सचेत रहना होगा। विशेषज्ञों ने कहा कि पाला की प्रबल संभावना है। इससे फसल की वृद्धि रुकती है। तब की स्थिति में दवाओं का उचित छिड़काव करें। जिससे फसल की वृद्धि प्रभावित होने से बच जाएगी। जनवरी माह बहुत ही महत्त्वपूर्ण होता है। इस दौरान उत्तर भारत सहित कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और पाला गिरने की प्रबल संभावना बनी रहती है, जो मटर जैसी संवेदनशील फसल के लिए एक बड़ी चुनौती है। अक्सर इस मौसम में मटर की प्रमुख वाधा यह होती है कि पौधों की बढ़वार रुक गई है और फसल पीली दिखाई दे रही है। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय वरिष्ठ वैज्ञानिक (सब्जी विज्ञान विभाग), डॉ...