लखीमपुरखीरी, जनवरी 6 -- पाला का कहर...सरसों,आलू और केला पर असर खमरिया, संवाददाता। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के व्यापक असर तराई क्षेत्र में फसलों पर पड़ रहा है। एक पखवाड़े से शीतलहर और पाला का प्रकोप है। पाला ल असर से सरसों,आलू और केला की फसलें खराब हो रही हैं। किसान बड़े नुकसान की तरफ हैं। तराई का खीरी जिला एक पखवाड़े से शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुमानों को सच मानें तो अभी कम से कम एक हफ्ते तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। शीतलहर और पाला के प्रकोप से केला और आलू की फसलें झुलसने लगी हैं। सरसों अभी फूल पर है। पाला गिरने और धूप म निकलने से सरसों की फसल के फूल मुरझा रहे हैं। फसलों को पाला के प्रकोप से बचाने के लिए किसान फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। जरूरत के अनुसार उर्वरक और रसायनों का इस्तेमाल करके पाला के प्रकोप को कम करने की कोशिशों में कि...