गुड़गांव, जनवरी 4 -- गुरुग्राम। पालम विहार के सी-2 ब्लॉक में पेयजल आपूर्ति का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले 72 घंटों से सैकड़ों घरों में पेयजल की एक बूंद नहीं पहुंची है। पेयजल की किल्लत से जूझ रहे लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर जमीनी स्तर पर काम कर रही टीम की कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पाइपलाइन में हुए बड़े लीकेज के कारण सप्लाई पूरी तरह बाधित है। आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का आरोप है कि नगर निगम की टीम पिछले तीन दिनों से मौके पर मौजूद तो है, लेकिन मरम्मत कार्य पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। दैनिक कार्यों के लिए पानी जुटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। आरडब्ल्यूए के अनुसार, मरम्मत की गति इतनी धीमी...