नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में गुरुवार को लगातार चौथे दिन शीतलहर का सामना करना पड़ा। दिल्ली के पालम मौसम केंद्र में बीस सालों बाद इतनी ठंड दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली के लोग लगातार चार दिनों से कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहे हैं। तापमान में गिरावट और घने कोहरे के चलते लोगों को रात और सुबह के समय ठिठुराने वाली ठंड झेलनी पड़ रही है। हालांकि, दिन में धूप के चलते हल्की राहत मिल रही है। बुधवार देर रात के बाद ही तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली थी। बुधवार की सुबह दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता का स्तर भी प्रभावित हुआ। दिन में दस बज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.