भभुआ, फरवरी 2 -- समाहरणालय परिसर में जिला परिषद कार्यालय के पास बनाया गया है पालना घर, जिला पुलिस केंद्र में भी खोलने की तैयारी खेल सामग्री, ज्ञानवर्द्धक चीजें, चाइल्ड चेयर, स्तनपान की सुविधाएं हैं उपलब्ध मां निपटाती हैं दफ्तर का काम, प्रशिक्षित कर्मी करती हैं नन्हे-मुन्नों की देखरेख (पटना का टास्क) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर में सिर्फ समाहरणालय परिसर में जिला परिषद कार्यालय के समीप पालना घर है। हालांकि दूसरा पालना घर जिला पुलिस केंद्र में बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जमीन और कमरा उपलब्ध हो गया है। इस पालना घर में बच्चों के लिए खेलकूद, पढ़ने और बच्चों को स्तनपान कराने की सुविधा मुहैया कराई गई है। इसकी दीवार पर सब्जी, जानवर, फल आदि के चित्र और अक्षर वाले प्लास्टिक के पोस्टर लगे हैं। खिड़की के पर्दा पर भी ऐसी ज्ञानवर्धक चीजें अ...