शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- कलान,संवाददाता। कलान इलाके के सेठा गांव के दर्जनों किसानों ने पुलिस से शिकायत की है।किसानों का आरोप है कि जखिया गांव के असरदार लोग अपने पालतू जानवरों को उनके खेतों में छोड़ देते हैं, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं। जब ग्रामीण जानवरों को पकड़ते हैं, तो आरोपी उन्हें धमकाते हैं और जबरन जानवर छुड़ा ले जाते हैं।किसानों ने पुलिस को बताया कि वे अपने खेतों में गेहूं, धान, शिवाला, आलू और सरसों जैसी फसलें उगाते हैं।इन फसलों की सुरक्षा के लिए उन्हें रात भर खेतों में जाकर जानवरों से रखवाली करनी पड़ती है। थोड़ी सी भी चूक होने पर जानवर उनकी फसलें चौपट कर देते हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि जखिया गांव के लोग अपने पालतू जानवरों का दूध निकालने के बाद उन्हें जानबूझकर खेतों की ओर हांक देते हैं।जानवरों के कारण उनकी काफी फसल नष्ट हो जाती ह...