बोकारो, फरवरी 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पेट लवर्स डे पर शुक्रवार को बारी-कोऑपरेटिव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ कुमार अनंत सागर थे। डॉ कुमार ने कहा कि पूरी दुनिया में 20 फरवरी को पेट लवर्स डे मनाया जाता है। इसका मुख्य मकसद है पालतू पशुओं के प्रति प्रेम, सम्मान और अपनी जिम्मेवारी को व्यक्त करना। पालतू जानवर हमे प्रेम के साथ अपनी वफादारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पालतू जानवरों के बीच रहने से मानसिक तनाव में भी कमी आती है। इस मौके पर 42 कुत्तों को फ्री में रैविज का टीका लगा गया। साथ ही 61 कुत्तों की कृमिनाशक व स्वास्थ्य जांच की गयी। लोगों को पालतू जानवरों की देखभाल व रख-रखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर शुभम राणा, अनुराग कुमार, कन्हैया यादव व संध्या कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्द...