बलरामपुर, फरवरी 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम कटैय्याभारी निवासी मोहम्मद हुसैन के विरुद्ध पालतू कुत्तों से संरक्षित जंगली बिल्लियों पर हमला कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार तीन फरवरी को पेटा इंडिया के समन्वयक मोहित त्रिवेदी को ई-मेल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने अपने पालतू कुत्तों को उकसाकर संरक्षित जंगली बिल्लियों पर हमला कराया और उसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर साझा किया। मामले की गंभीरता को लेते हुए मोहित त्रिवेदी ने 12 फरवरी को उप प्रभागीय वनाधिकारी तुलसीपुर मनोज कुमार एवं रेंजर भांभर योगेश सिंह से मुलाकात कर जांच की मांग की। पूछताछ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.