गंगापार, अप्रैल 3 -- मऊआइमा क्षेत्र के बोमापुर गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। गांव के रमेश यादव के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित रमेश यादव पुत्र माता पलट के अनुसार चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंगूठी, जंजीर, पायजेब, लक्षा, सोने की चूड़ियां, कमरबंद समेत लाखों के गहने और 70 हजार नकदी चुरा लिया। घर का पेंटी बक्सा और कपड़े घर के बाहर बिखरे पड़े थे। रमेश यादव के मुताबिक तीन दिन पहले उनके पालतू कुत्ते को भी किसी ने मार दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने मऊआइमा थाने में दी गई तहरीर में एक नामजद के साथ कुछ जुआरियों पर भी चोरी की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.