मेरठ, फरवरी 1 -- परीक्षितगढ़। ग्राम जिठौला में एक किसान के मकान से शुक्रवार रात तेदुआ पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। जगह-जगह खून देखकर लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने की मांग की है। अगवानपुर और आसपास के गांवों में पिछले दो सप्ताह से तेंदुआ दिखाई दे रहा है जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात ग्राम जिठौला में सुनील धामा के मकान में तेंदुआ आ गया तथा पालतू कुत्ते का उठाकर ले गया। आवाज सुनकर जब लोग उठे तो जगह-जगह खून पड़ा हुआ था मगर कुत्ता आसपास नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व भी तेंदुआ गांव में आया था तथा गली से एक कुत्ते को उठाकर ले गया था। सुनील धामा ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। शनिवार सुबह वनकर्मचारी शनिवार सुबह जिठौला पहुंचे तथा जांच पड़ताल की। वहीं, ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.