बिजनौर, सितम्बर 20 -- राजा का ताजपुर। सुबह को टहलने निकली महिला पर पालतू कुत्ते ने हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।कुत्ते के काटने से लोगों में भय व्याप्त है। शनिवार को स्थानीय निवासी रचना चौहान पत्नी जोगेंद्र सिंह सुबह टहल कर वापस आ रही थी। अचानक अपने पालतू कुत्ते साथ घूमने जारहे राजपाल सिंह हाथ से छूटकर कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया। कुत्ते के मालिक व अन्य लोगों ने किसी प्रकार महिला को कुत्ते से छुड़ाया। गंभीर रूप घायल महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर में उपचार कराया। गांव वासियो ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.