बागेश्वर, फरवरी 20 -- बागेश्वर। बागेश्वर वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत पालड़ीछीना में शुक्रवार सुबह एक मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को सुरक्षित रेंज कार्यालय लाया गया। यहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। स्वस्थ पाए जाने पर उसे दूरस्थ प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। बीते 15 दिनों में जिले में यह दूसरा गुलदार पकड़ा गया है। इन दिनों जिले में गुलदारों की सक्रियता बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों की मांग पर वन विभाग ने एक सप्ताह पूर्व पालड़ीछीना क्षेत्र में पिंजरा लगाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...