गिरडीह, मार्च 9 -- अजय सिंह, गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड में जेएसएलपीएस सखी मंडल के दीदीयों के द्वारा जैविक गुलाल तैयार किया जा रहा है। जमुआ के मदनपुरा में महिला अजीविका ग्राम संगठन के द्वारा हर्बल (जैविक) गुलाल का उत्पादन किया जा रहा है। ग्राम संगठन की महिलाएं मिलकर पालक साग, पलाश के फूल, बीट और गेंदा फूल से जैविक गुलाल बनाती है। इस साल 10 क्विंटल गुलाल तैयार करने का लक्ष्य है। इसके लिए पिछले एक महीने से अधिक समय से 10 से 12 महिलाएं इस काम में लगी हुई है। इस साल पहली बार महिलाएं स्टॉल लगाकर जैविक गुलाल की बिक्री करेगी। गिरिडीह में तैयार हर्बल गुलाल का रंग इस साल रांची में बिखरेगा। शहर में तीन जगहों के साथ विभिन्न प्रखंडों में महिलाएं स्टॉल लगाकर जैविक गुलाल की बिक्री करेगी। महिलाओं द्वारा तैयार 5 क्विंटल जैविक गुलाल की खपत रांची और 5 क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.