गुमला, जनवरी 10 -- पालकोट प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सीएस डॉ. शंभू नाथ चौधरी ,विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि बसंत कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सोरेंग, प्रमुख सोनी लकड़ा, उज्ज्वल प्रसाद व ब्रजेंद्र बिहारी मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में 834 ग्रामीणो का चेकअप कर उन्हे नि:शुल्क दवाएं दी गई । सीएस डॉ.चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की सकारात्मक सोच का परिणाम है कि आज पालकोट में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित हो रहा है। मेले में 22 स्टॉल लगाकर विभिन्न बीमारियों की जांच की जा रही है । साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवा और परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीजों...