गुमला, दिसम्बर 27 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के सटे पालकोट रोड स्थित शराब दुकान में शुक्रवार शाम गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया। शराब दुकान के इंचार्ज केशव मेहता ने अपने साथ मारपीट किए जाने के आरोप में शिरोमणी कुमार और अज्ञात तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 25 दिसंबर की शाम लगभग चार बजे एक कार में सवार होकर तीन लोग दुकान पर पहुंचे। शिरोमनी कुमार समेत ये लोग बिना किसी कारण के उलझ पड़ते हुए केशव मेहता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान दुकान के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर इंचार्ज को बचाया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंचार्ज ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...