गुमला, मार्च 16 -- गुमला प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के पालकोट रोड में हुए सड़क हादसे में बसिया महराजगंज निवासी 35 वर्षीय बंधु भगत की मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर शाम की है। उसे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत बंधु भगत को सदर अस्पताल, गुमला पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। लेकिन रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही बंधु भगत ने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसा बंधु भगत शनिवार को गुमला किसी परिचित से मिलने आए थे और देर शाम घर लौट रहा था। इसी दौरान पालकोट रोड पर वाहन ने उसेटक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.