गुमला, दिसम्बर 27 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट-गुमला एनएच-143 पर सेमरा गांव के समीप शनिवार दोपहर लगभग एक बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान 21 वर्षीय चुंदा खड़िया निवासी खरवाडीह पालकोट के रूप में हुई है,जबकि युवती 17वर्षीय बिरास कुमारी चरका टांगर जामटोली बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गुमला से पालकोट की ओर तेज गति से आ रहे थे। इसी दौरान सेमरा गांव के पास युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पालकोट पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही एएसआई प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.