गुमला, फरवरी 16 -- पालकोट। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए युवक की पहचान युगल किशोर कंसारी के रूप में हुई है। वह पालकोट के कंसारी मुहल्ला का रहने वाला बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि युगल किशोर कंसारी गुमला से छोटी मात्रा में ब्राउन शुगर लाकर पालकोट क्षेत्र में बेचता था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा गया।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े सप्लायर और अन्य लोगों का पता लगाने में जुट गई है।

हिंदी ह...