गुमला, मार्च 26 -- पालकोट। प्रखंड कार्यालय सभागार में तीन दिवसीय पंचायत स्थाई समिति प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को शासन प्रणाली, वित्तीय प्रबंधन और विकास योजनाओं की जानकारी देना था। प्रशिक्षकों मोनिका बड़ााईक, राजू गुप्ता और शांति कुमारी बड़ााईक ने पंचायत राज अधिनियम व ग्रामीण विकास योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया।नाथपुर, तापकारा, डहुपानी, दक्षिणी व उत्तरी पालकोट, उमड़ाव और टेंगरिया पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर पंचायत राज प्रखंड पदाधिकारी राम लखन सिंह यादव, मुखिया नेल्सन सोरेंग, अनिल भगत, जंसिता मिंज समेत वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.