गुमला, फरवरी 3 -- पालकोट। जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले दिन पालकोट प्रखंड के चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।करौंदाबेड़ा स्थित संत जोसेफ उच्च विद्यालय और टेंगरिया स्थित किशोरी मोहन लाल शिशु विद्या मंदिर में 24 विद्यार्थियों ने आईटीआई व्यवसायिक विषय की परीक्षा दी। वहीं कंदर्प उच्च विद्यालय पालकोट व उच्च विद्यालय बघिमा में कुल 65 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सुनील भगत एवं एसआई सचिन टोप्पो पूरे दिन केंद्रों पर मुस्तैद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.