गुमला, दिसम्बर 5 -- पालकोट। गीता जयंती पर विहिप बजरंग दल पालकोट ने गुरूवार को शौर्य यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया। रैली अम्बेराडीह हनुमान मंदिर से शुरू होकर पालकोट के दसभुजी मंदिर, राजा मैदान और पोजेगा ग्राम पंचायत होते हुए श्री श्री बुढ़ामहादेव मंडा धाम देवगांव में संपन्न हुई।मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ विहिप जिला मंत्री मनीष बाबू, विभाग मंत्री केशव शाय और प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला मंत्री मनीष बाबू ने सभी प्रखंड और पंचायत के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में बजरंग दल पालकोट प्रखंड संयोजक रुपेश कुमार, उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, सह-समन्वयक पारस नाथ, आनंद सिंह, देवगांव मंदिर पुजारी चमन बड़ाइक, विवेक मिश्रा, सीतेश गुप्ता, पंकज केशरी, शिवपुजा...