गुमला, मार्च 6 -- पालकोट। थाना क्षेत्र के बघिमा, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पास बुधवार शाम करीब चार बजे एक अल्टो कार की टक्कर से कमला उराईन (55 वर्ष) निवासी मलई-बागेसेरा घायल हो गईं। घटना तब हुई जब महिला सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान कोलेबिरा से गुमला जा रही तेज रफ्तार अल्टो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और तत्काल उन्हें उसी कार से गुमला इलाज के लिए भेज दिया गया। इस दुर्घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.