गुमला, मार्च 17 -- गुमला प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के कोलेंग के समीप सोमवार की अपराहृन पिकअप व बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार पंकज सिंह की मौत हो गयी,जबकि बाइक सवार कामेश्वर सिंह व उत्तम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक रायडीह थाना क्षेत्र के चापाडीह निवासी पंकज अपने दो दोस्तों के संग बाइक से मेहमानी जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ सीलम के कामेश्वर व उत्तम बैठे थे। कोलेंग के समीप दूसरी ओर से आ रही पिकअप व बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद घायल बाइक सवार तीन लोगों को सीएचसी पालकोट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पंकज का मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को गुमला सदर अस्पताल रेफर किया है। इधर बाइक को टक्कर मारने के उपरांत पिकअप वाहन भी सड़क किनारे पलट गयी। पिकअप के चालक को मामूली चोट आयी। मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.